कुड़वार ब्लाक में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बी.एम.यादव और ब्लाक अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारत जोड़ो पदयात्रा के क्रम में सुल्तानपुर जनपद के इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बी.एम.यादव के नेतृत्व में न्याय पंचायत बबुरी के कोटिया, ककरहा, सरैया,पूरे बिशेन, पूरे भूलई, अलीगंज बाजार तक पांच किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा संपन्न की गई ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बी.एम.यादव, जिला महासचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी “चौटाला”,ब्लाक अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य, जिला महासचिव इंतजार अहमद “पिंटू”, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काली सहाय सिंह जी,जिला सचिव मनोज तिवारी,शिक्षक जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोबीन अहमद, ब्लाक अध्यक्ष बल्दीराय इमरान मोनू, जिला सचिव अतिउल्ला अंसारी, अंकित पाठक, रामबहादुर यादव पूर्व प्रधान, उस्मान खान, जितेंद्र यादव युवा नेता, अमरनाथ शर्मा, राजेश मौर्य, जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा ,रामचरण यादव, राम प्रगट यादव, केदारनाथ यादव, सहित सैकड़ों कांग्रेस जनों की उपस्थिति रहे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बी.एम. यादव ने पूर्व में किए गए कांग्रेस सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में सम्मानित क्षेत्रवासियों को अवगत कराया एवं मौजूदा फेकू और बेचूं सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया और आये हुए सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।