
ब्राह्मण नेता पूर्ब बिधायक सन्तोष पांडेय ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को चाँदी का मकुट पहनाकर किया स्वागत
सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजनसभा विकास यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के जनपदवार हो रही समीक्षा बैठक दूसरे दिन भी आयोजित की गई। सुल्तानपुर में आयोजित बैठक में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय जी ने किरणमय नंदा व विकास यादव जी का चांदी का मुकुट, भगवान परशुराम जी की प्रतिमा अखिलेश यादव जी की प्रतिमा व राधा कृष्ण जी की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा ने कहा आप सभी लोग इसी उत्साह के साथ 2022 में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। जिससे प्रदेश का गरीब, किसान, मजदूर,युवा का खुशहाल हो सके। उन्होंने कहा कि भजपा ने सभी वर्ग के लोगो को छलने का काम किया। आगामी चुनाव में जनता सपा को वोट देकर भाजपा को जबाब देगी। कार्यक्रम में संतोष पाण्डेय पूर्व विधायक लम्भुआ, परमात्मा यादव, सत्यपाल यादव, हरिकेश यादव, जिला महा सचिव सलाउद्दीन, जिला अध्यक्ष पृथ्बी पाल यादव, विनोद यादव ,परमहंस यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, सुनील गुप्ता, वैभव मिश्र, योगेश तिवारी, अमरजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।