
सुलतानपुर। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आनंद भवन वृद्धा आश्रम अमहट में विद्वजनों के बीच केक काटकर मनाया।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष डा रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस जन्मदिन कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा मुख्य अतिथि थी।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत वर्ष को विश्व शिखर पर एक नई पहचान देने वाले सादगी के प्रतिमूर्त हमारे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी है।जिनके नेतृत्व में यह देश एक दिन विश्व गुरू बन पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर उनके दीघ्र आयु की कामना भाजपा नेताओं द्वारा की गयी। भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि प्रधान मंत्री जी के जन्मदिन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के बीच फल वितरण कर प्रधान मंत्री के प्रति आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, विजय जायसवाल, आकांक्षा गौड़, विशाल जायसवाल, जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा, वीरेन्द्र भार्गव सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।