सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी डॉ.भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनायेगी। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 1:00 बजे संगोष्ठी आयोजित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह जी के सुपौत्र बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्वाहन 11:00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा की अगुवाई में विकास भवन के सामने स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण भी किया जाएगा। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के सभी 26 मण्डलों में भी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में सभी जिला पदाधिकारी, सांसद , विधायक एवं सभी जनप्रतिनिधि गण ,पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष,भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य,मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा ,प्रकोष्ठ व विभाग के जिलाध्यक्ष/जिला संयोजक ,सह संयोजक जिम्मेदार कार्यकर्ता सादर: आमंत्रित है।
………….प्रयागराज:।अतीक अहमद के बेटे अली पर 50 हजार का इनाम
मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में है बांछित
कैरेली पुलिस ने रिपोर्ट पर आईजी ने इनाम बढ़ाया
पहले 25 हजार रुपया का इनाम था घोषित
बड़े बेटे अमर पर 2 लाख का इनाम है घोषित
अतीक अहमद अहमदाबाद जेल में बंद है।