अभिषेक ने भी अपने 25वे जन्मदिन पर किया 27वीं बार रक्तदान,,
सुल्तानपुर।जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था अंकुरण फाउंडेशन के युवाओं ने जन्मदिन मनाने का अनोखा तरीका निकाला है,, अंकुरण के सक्रिय सदस्य अभिषेक के जन्मदिन पर संस्था के युवाओं 8 युवाओं ने रक्तदान कर अभिषेक को बढ़ाई दी।। प्रज्ज्वल,सुजीत, मुकेश, देवेंद्र विक्रम सिंह,अभिषेक सिंह आदि ने रक्तदान किया।।
संस्था कब युवाओं ने बताया कि हम सभी साथी एक दूसरे के जन्मदिन पर रक्तदान कर उन्हें बधाई देते है।।
विदित हो कि यही अंकुरण फॉउंडेशन संस्था प्रदेश में रक्तदान में अग्रिम भूमिका निभा रही है यही नही संस्था के नाम एकदिन में उत्तरप्रदेश में एक जगह पर 600+ यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड भी दर्ज है।।
अभिषेक ने बताया उनके लिए यह सबसे बड़ा उपहार है ,,हर किसी को अपने जन्मदिन पर या शुभअवसर पर रक्तदान जरूर करना चाहिए।।