
राष्ट्रीय हिंदू संघ प्रदेश अध्यक्ष दीपक जायसवाल व प्रदेश प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद दुबे की उपस्थिति में नगर के एक स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता संपन्न हुई,प्रदेश प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद दुबे ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया, अतिथियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य अखंड भारत के निर्माण हेतु उपयुक्त माहौल तैयार करना है व सनातन धर्म की स्मिता को जागृत करना है, विश्व के कल्याण हेतु हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने हेतु उचित माहौल तैयार करना है, इस वृहद कार्ययोजना की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुभव शुक्ला के निर्देश पर संपूर्ण भारत में कार्य समिति का गठन कर गांव-गांव तक अपने उद्देश्यों को संगठन के माध्यम से पहुचाना है। इसी क्रम में हमारा संगठन संपूर्ण भारत में के 17 राज्यों में व उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में संगठन सक्रिय हैं इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामू निषाद ने किया, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा गीता पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अनिल मिश्रा जिला प्रभारी डॉ0 दीपक कुमार दुबे, जिला संयोजक अनिल कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा महेश्वरी जयसवाल, कोषाध्यक्ष संगीता शुक्ला,जिला अध्यक्ष रामू निषाद , जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे.