रिपोर्ट :-
शिव कुमार दुबे भदैया
सुल्तानपुर।थानाध्यक्ष कोतवाली देहात रहे सुनील पांडेय का गैर जनपद तबादला हो जाने के चलते हाल ही में उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए शिव कांत तिवारी को प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक के पी आर ओ का दायित्व बखूबी सम्भाल रहे थे।उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाए शिवाकांत त्रिपाठी को देहात कोतवाल बनाया गया है। अब तक देहात कोतवाली का चार्ज संभाल रहे दरोगा सुनील पांडेय का गैर जनपद तबादला हो गया है। बता दें कि नवागत कोतवाल देहात त्रिपाठी जी पुलिस कप्तान के पीआरओ थे। गुरुवार को उन्होंने कोतवाली का प्रभार संभाल लिया।