
रिपोर्ट:-(इंद्रपाल)
समाजवादी पार्टी की “संविधान बचाओ संकल्प यात्रा” बुधवार को जनपद सुल्तानपुर पहुँची। इसके बाद सपा जिला कार्यालय पर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार का समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर के
जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अयूब उल्ला खान, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा शारदा यादव, जिला महासचिव सलाहुद्दीन अहमद, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अफजाल अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा सूर्यनाथ यादव, एडवोकेट देवतादीन निषाद एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।