परिवार वालों का आरोप पुलिस कर रही परेशान
सुल्तानपुर उ0प्र0।सूबे में अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हाल ये है कि अपराधियों का एनकाउंटर तो हो ही रहा है।साथ ही साथ अपराध से अर्जित संपत्ति भी कुर्क की जा रही है।बल्दीराय उप जिलाधिकारी बंदना पांडे व क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है।बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिही निंदूरा गांव में गिरोहबंद अपराधी विश्वनाथ सिंह उर्फ बाबा पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए उसकी लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क किया है।आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रखा था।जिस पर प्रशासन का बुल्डोजर भी चला है।दरअस्ल बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिही निदुरा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह उर्फ बाबा स्मैक की तस्करी करता है। कई बार पुलिस ने उसे जेल भी भेजा है।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 30 जुलाई को उसके खिलाफ गिरोहबंद अपराध के तहत कार्रवाई किया है। इस क्रम में एसडीएम बल्दीराय वंदना पांडे ने बताया कि उनके निर्देश पर कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंची थी।जिसके बाद करीब दो करोड़ 79 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है। आरोपी ने सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा था जिसको बुलडोजर से धराशाई किया गया है।वहीं विश्वनाथ के भाई सूर्यभान सिंह पुत्र चंद्रभान ने बताया कि पता चला है कि पुलिस ने मेरे भाई के सुसराल में एक नोटिस दिया गया है।नोटिस में जितनी बात लिखी गई है वो गलत लिखा गया है। यह भी दर्शाया गया है कि एक सफारी गाड़ी जिसका एग्रीमेंट हमारे पास है। हमने उसे लिया है,आरसी ट्रांसफर होने पंजाब गई है। उसको भी यह दिखा रहे हैं कि वो बाबा सिंह के नाम है जबकि वो उसके नाम पर नहीं है। पुलिस मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि हम चार-पांच भाई हैं। पुलिस वाले सबकी संपत्ति विश्वनाथ सिंह के नाम पर दिखा रही है।
रिपोर्ट :-
आशीष तिवारी