[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras Gangrape News Updates: Police Claim False Report About Victim Eyes Were Gouged And Tongue Cut In Hathras Uttar Pradesh
हाथरस5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गैंगरेप पीड़िता ने सोमवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली।
- 14 सितंबर को चार युवकों ने लड़की के साथ किया था दुष्कर्म
- सोमवार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली भेजा गया था
15 दिन जिंदगी-मौत से जूझने के बाद हाथरस की 19 साल की लड़की आखिरकार मौत का शिकार हो गई। शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था तो उसे सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी देर रात मौत हो गई।
परिवार वालों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई और उसकी जीभ भी काट दी गई थी। लेकिन, हाथरस पुलिस ने इन सभी दावों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। कहा गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।
‼️खण्डन/Denial‼️
➡️ कतिपय सोशल मीडिया के माध्यम से यह असत्य खबर सार्वजनिक रुप से फैलायी जा रही है कि “थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत दुर्भाग्यपूर्ण घटित घटना में मृतिका की जीभ काटी गयी, आँख फोडी गयी तथा रीढ की हड्डी तोड दी गयी थी
हाथरस पुलिस इस असत्य एवं भ्रामक खबर का खंडन करती है pic.twitter.com/tyBTi1xZhp— HATHRAS POLICE (@hathraspolice) September 29, 2020
आईजी ने प्रकरण में रखी अपनी बात
आईजी अलीगढ़ पीयूष मोडिया ने कहा कि 14 सितंबर को सुबह 10:30 बजे पीड़िता के भाई ने थाने पर आकर हाथ से लिखी हुई शिकायत दी थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वह घटना के एक घंटे बाद थाने आया था। उसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हाथरस से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसके इलाज के लिए हर संभव कोशिश की गई।
पीड़िता के भाई ने बताया था कि जब उसकी बहन बाजरे के खेत में घास काट रही थी तो एक लड़के ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। वारदात के कुछ दिन बाद बयान लिए गए तो पीड़िता ने छेड़खानी की बात कही। इसके बाद छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
उसके बाद क्षेत्र के अधिकारी पीड़ित के पास पहुंचे और उसका बयान दर्ज किया तो फिर तीन अन्य और लोगों के नाम बयान में दर्ज कराए गए। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म जैसी कोई बात निकलकर सामने नहीं आई।
परसों सुबह पीड़ित के परिजन ने दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल में पीड़िता को ले जाना चाहा और वहां इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन, तड़के 3 बजे पीड़िता की मौत हो गई। उसके बाद कार्रवाई की जा रही है।
यह है पूरा मामला
हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को चार दबंग युवकों ने 19 साल की दलित युवती के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य भी अलग-अलग तारीखों में पकड़े गए।
चौथे आरोपी को बीते शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, उसकी हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
[ad_2]
Source link