[ad_1]
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र, केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में गुरु और शनि हैं। मंगल मीन राशि में हैं।
राशिफल-
मेष-व्यवसायिक लाभ का समय दिख रहा है। शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें। अच्छा होगा।
वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम में उलझ सकते हैं। इसका ध्यान रखें। व्यवसायिक स्थिति सही चलती रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम में थोड़ी दूरी का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक स्थिति संभाल लेगी आपको। लाल वस्तु पास रखें।
कर्क-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी संभव है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है।थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खट्टा मीठा चलेगा। ओम नम: शिवाय का जाप करें।
सिंह-आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। संतान पक्ष पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति आपकी ठीक चल रही है। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है लेकिन आत्मबल का साथ होगा। प्रेम में परिवर्तन का दौर दिखाई दे रहा है। व्यवसायिक स्थिति आपकी सही दिखाई दे रही है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
तुला-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। सरकारी पक्ष से कुछ रिश्ते बनेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार मध्यम से ऊपर चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-कई तरह के ग्रहों का जमावड़ा होने के नाते कई तरह की सकारात्मक और नकारात्मक परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा है। व्यापारिक स्थिति चलती रहेगी। मां काली की शरण में बने रहें।
धनु-आर्थिक मामले आपके सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुपए-पैसे आते रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। बाकी प्रेम और व्यापार ठीक चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-राजनीतिक लाभ, शासन सत्ता पक्ष का सहयोग, नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी, व्यवसायिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति मध्यम है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का लाभ है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार मध्यम से उत्तम की ओर है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल दिख रही हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप चलते रहेंगे। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।
[ad_2]
Source link