[ad_1]
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। चंद्रमा और शनि विषयोग बनाकर मकर राशि में बैठे हैं। यह स्पष्ट विषयोग नहीं होगा क्योंकि शनि और मंगल वक्री हैं।
राशिफल-
मेष-स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में दिक्कत हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में भी दिक्कत आ सकती है। आपको सीने से सम्बन्धित कोई समस्या नहीं हो। इसका ध्यान रखें। रक्तचाप अनियमित होने की आशंका है। नीली वस्तु का दान करें।
वृषभ-मान-सम्मान पर ध्यान दें। व्यावसाय,प्रेम और स्वास्थ्य ठीक-ठाक चल रहा है। कोई समस्या नहीं है। नीली वस्तु पास रखें।
मिथुन-चोट लग सकती है किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। ध्यान रखें। हालांकि बचाव पक्ष ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैरों में चोट न लगे इसका भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और व्यापार अभी ठीक नहीं चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह-शत्रु परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापार भी ठीक दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की बहुत अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। व्यापारिक तौर पर आप ठीक-ठाक चलते रहेंगे। सफेद वस्तु का दान करें। नीली वस्तु पास रखें।
तुला-घरेलू चीजों को बहुत शांत मन से निपटाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार की आशंका है। घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। लेकिन बचाव पक्ष आपका कमजोर है। थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक चल रही है। सफेद रंग की कोई वस्तु काली मंदिर में चढ़ाएं।
धनु-कुछ अशुभ शब्दों के प्रयोग से कुटुम्बों में हलचल मच सकती है। जुआ, सट्टा, लॉटरी में बिल्कुल पैसे न लगाएं। नुकसान की आशंका है। मुख रोग या नेत्र रोग से थोड़ी परेशानी हो सकती है आपको। प्रेम, व्यापार ठीक चल रहा है। सफेद वस्तु का शिव मंदिर में दान करें।
मकर-नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा का थोड़ा समन्वय बनाइए। सब नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार ठीक ठाक चल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कुंभ-कुछ खोने का डर रहेगा आपको। उर्जा का क्षरण होगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम,व्यापार ठीक है लेकिन कुछ नुकसान की भी आशंका है। ध्यान देने की जरूरत है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-मन परेशान रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन लाभ की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा है। प्रेम में कुछ भी रहस्य ऐसा आ सकता है कि मन परेशान हो सकता है। थोड़ा सामन्जस्य बनाने की जरूरत है। भगवान शिव की अराधना करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।
[ad_2]
Source link