[ad_1]
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु, धनु में गुरु हैं। चंद्रमा और शनि अस्पष्ट विषयोग बनाकर मकर राशि में चल रहे हैं। अस्पष्ट इसलिए क्यों शनि और मंगल वक्री हैं। गुरु का मार्गी, स्वग्रही मार्गी होना शुभता का संकेत है। बहुत जल्द शनि भी मार्गी हो जाएंगे। ईश्वर बहुत जल्द सब अच्छा करेंगे।
राशिफल-
मेष-कोर्ट-कचहरी से बचें। उच्चाधिकारियों से न भिड़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी है। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-भाग्य पर भरोसा किए बिना अपने कर्मों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा चल रहा है। व्यवसायिक और मान-प्रतिष्ठा की दृष्टि से थोड़ा मध्यम समय है। शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन-चोट लग सकती है। थोड़ी परेशानी का समय है। बचाव पक्ष मजबूत है लेकिन रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा और व्यापार के दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजगार में कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार रिस्क में चल रहा है। बचकर पार करें। बजरंग बली की अराधना करें। सफेद वस्तु पास रखें।
सिंह-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्टर्ब फील कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम अच्छा, व्यापार भी ठीक चलेगा। नीली वस्तुओं का दान करें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। थोड़ा लो फील करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक है। मां काली की अराधना करें।
तुला-घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप पर ध्यान दें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-योजनाओं को कार्यरूप दें। भाइयों-मित्रों का साथ बना रहेगा। उर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य फिर भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-जुआ,सट्टा,लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बों से न उलझें। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक है। कोई भी आर्थिक रिस्क न लें। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,व्यापार ठीक चल रहा है। कोई रिस्क न लें। मन थोड़ा अवसादित रहेगा। लेकिन रिस्क न लें। सफेद वस्तुओं का दान करें।
कुंभ-मन अकारण परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे लेकिन ठीक हो जाएगा। प्रेम,व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-आशातीत सफलता का योग है। प्रेम मध्यम है। निर्णय अभी किसी तरह का न लें। व्यापार और स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।
[ad_2]
Source link