[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा, Updated Sun, 13 Dec 2020 09:44 PM IST
आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को दोपहर तीन से रात के आठ बजे तक दो हजार वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इसकी वजह पुलिस की चेकिंग रही। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए एक-एक वाहन को चेक किया। इससे वाहनों की लाइन लंबी होती चली गई। यह ढाई किलोमीटर तक पहुंच गई। सभी लेन खुली रखने के बावजूद जाम लगा। खंदौली से गुजरे वाहनों की संख्या 32 हजार रही। यह लगातार तीसरा दिन था जब यहां ट्रैफिक जाम हुआ।
[ad_2]
Source link