[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मथुरा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपी के मथुरा में एक तसले में र�
उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन इलाके में पानी गांव पुल के पास गुरुवार सुबह यमुना नदी में एक नवजात शिशु बहता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चा एक तसले में रखा हुआ था। नवजात को बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचवाया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर दो दिन बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।
बताया जा रहा है कि नवजात के अविकसित लिंग को छुपाने की खातिर नवजात को लोहे के तसले में डालकर यमुना में बहा दिया गया। गुरुवार को लोगों ने यमुना बहते हुए एक लोहे के तसले को देखा। जिसके बाद कुछ लोग उस तसले को यमुना से निकालकर किनारे लाए जिसमें एक नवजात शिशु रखा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

यमुना नदी से मिला नवजात शिशु जो एक तसले में रखा गया था।
जांच के बाद बच्चा निकला स्वस्थ
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया नवजात अविकसित शिशु है। इसके बाद पुलिस ने नवजात को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नवजात को स्वस्थ पाया और उसका वजन तकरीबन 3 किलो था। डॉक्टरों ने नवजात को ओवजर्वेशन के लिए दो दिन अस्पताल में ही रखा है।
वहीं इसकी सूचना चाइल्ड लाइन केयर संस्था को दे दी है। संस्था के कॉर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने बताया कि नवजात अविकसित है, इसीलिये हो सकता है इसके परिजनों ने इसे यमुना में बहा दिया हो। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे को रखा गया है। पूर्ण रूपेण सही होने के बाद इसे राजकीय बाल शिशु गृह में भेज दिया जाएगा।

नवजात शिशु को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसे आब्जर्वेशन में रखा गया है।
[ad_2]
Source link