[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:22 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
आगरा मंडल की तीन जेलों के तीन बंदियों को तिनका-तिनका अवार्ड मिला है। बंदियों को यह अवार्ड कोरोना से जंग और जेल रेडियो के माध्यम से तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाने पर दिया गया है। मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद की जिला जेल से वीडियो के जरिए यह अवार्ड जारी किए गए। यह अवार्ड उन बंदियों को दिए जाते हैं, जो जेलों में रहते हुए विशेष कार्य करते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी यह अवार्ड दिया जाता है।
इस वर्ष पेंटिंग, विशेष प्रतिभा और जेल प्रशासकों को यह अवार्ड दिया गया है। पेटिंग की श्रेणी में सात बंदियों, जेल में विशेष काम करने वाले छह बंदियों, जेल में विशेष सेवा करने वाले चार जेल कर्मियों को यह अवार्ड दिया गया है। जिला जेल आगरा में निरुद्ध बंदी रजत को यह अवार्ड मिला। उन्होंने जेल रेडियो के माध्यम से अन्य बंदियों का तनाव कर किया। मैनपुरी के बंदी अजय चौहान ने भी रेडियो से बंदियों को तनाव मुक्त किया।
Corona in Agra: 48 घंटे में अचानक नए केस में आई कमी, 26 मिले 96 हुए ठीक
फीरोजाबाद जिला जेल में वर्ष 2009 से बंद बंदी अमिताभ बच्चन (40) ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन में अहम भूमिका निभाई। इस पर तीनों को अवार्ड दिया गया है। जिला जेल आगरा के अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि उनके बंदी रजत को यह अवार्ड मिला है। इसकी जानकारी बंदी को भी दे दी जाएगी।

[ad_2]
Source link
Like this:
Like Loading...