[ad_1]
बरेली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बारिश में क्वारर्टर में भरा पानी।
उत्तर प्रदेश के बरेली में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के जंक्शन पर बनी लोको कॉलोनी एकदम जर्जर हालत में है। वह कब ढह जाए इसका कोई अंदाजा नहीं। बारिश के मौसम में जितना पानी बाहर बरसता है उतना ही अंदर। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का बारिश में जीना दूभर हो जाता है। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान कर्मचारियों ने जर्जर बिल्डिंग का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। सोचा कोई मदद मिलेगी। मगर वहां से भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
दरअसल, जंक्शन पर बनी लोको कॉलोनी में लगभग 400 क्वार्टर है। जिसमें से करीब 250 क्वारटर अंग्रेजों के जमाने से बने हुए है। बाकी के क्वारटरों को करीब वर्ष 2000 के आस-पास बनाया गया था। इनमें से कुछ क्वारटरों को छोड़ दिया तो अधिकांश में रेलवे कर्मचारियों का आवास है। कर्मचारियों का आरोप है कि वह इनमें कई सालों से रह रहे है। इन क्वारटरों के हालात इतने जर्जर हो चुके हैं कि लोगों को इनमें रहने में भी डर लगता है। सबसे ज्यादा समस्या बारिश के मौसम में होती है। बारिश में उनके पूरे घर में पानी भर जाता है। घर का सारा सामान पानी में बर्बाद हो जाता है। हर बारिश में उनका न जाने कितना नुकसान होता है। शिकायत करों तो कोई कार्रवाई नहीं होती। हर बार मरम्मत के नाम पर लाखों को रुपये आता है। लेकिन वह कहां चला जाता है। इस बात का कुछ नहीं पता। पूरा का पूरा पैसा गायब हो जाता है।
नालों की भी नहीं होती सफाई
सीएनडब्ल्यू विभाग में मैकेनिकल (एमसीएम) के पद पर तैनात राजेश का आरोप है कि महीने बीत गए मगर घर के आगे से गुजरने वाले नालों की सफाई तक नहीं हुई है। उल्टा नाला खोदकर और डाल दिया है। जिसकी वजह से बारिश में पूरी कॉलोनी में कीचड़ हो जाता है। नाला चोक होने की वजह से नाले का पूरा पानी घरों में घुसता है। जिसकी वजह से बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। इस मामले में जब आईओडब्ल्यू चमन सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
[ad_2]
Source link