[ad_1]
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुर
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। कन्या राशि में सूर्य हैं। बुध और चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल और बुध दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-जीवनसाथी का सानिध्य रहेगा। शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। भाग्यवान बने रहेंगे। जीवन में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वो थोड़ा मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-शत्रु परास्त होंगे। बुद्धि से काम लेंगे। प्रेम में न उलझें। स्वास्थ्य अच्छा है।व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-तू-तू,मैं-मैं, प्यार में तकरार से बचें। संतति की सेहत पर अपनी सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही। व्यावसायिक स्थिति आपकी ठीक चल रही है। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अभी भी थोड़ी मध्यम बनी हुई है। धैर्य से काम लें। आने वाला दिन आपका है। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक प्रयास सही रहेगा। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। सफेद वस्तु का दान करें।
कन्या-कोई भी वित्तीय जोखिम न लें। कहीं रुपए -पैसे न लगाएं। बुजुर्गों से न उलझें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम सब आपका ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-राजसत्ता पक्ष का साथ होगा। जिसकी जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। बस थोड़ा भाग्य का साथ लिए बगैर काम करें तो अच्छा होगा।
वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। अभी पैसे-रुपए को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
धनु-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
मकर-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यावसाय की स्थिति आपकी सही चल रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। भाग्य साथ देने लगा है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छी दिशा में चल चुका है। मां काली की अराधना करें।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अभी थोड़ी प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान दें। व्यावसायिक स्थिति आपकी ठीक चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।
[ad_2]
Source link