ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में मंगल और राहु बैठे हुए हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं तो चंद्रमा धनु राशि के हो चुके हैं। बुध, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-भाग्य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर चलने की जरूरत है। ध्यान दें। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। चोट लग सकती है। अचानक कुछ परेशानी आ सकती है। मांसपेशियों, रक्त से सम्बन्धित कोई परेशानी न हो ध्यान रखें। प्रेम साथ देगा। व्यापार चलता रहेगा। गणेश जी की वंदना करें। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-नवसम्बन्ध, नव प्रेम का आगमन होगा। जीवन में तरक्की हो सकती है। आनंददायक जीवन रहेगा। पति-पत्नी के सम्बन्ध में निकटता, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, व्यवसायिक लाभ, बहुत अच्छी स्थिति है। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। थोड़ा डिस्टर्ब सा फील करेंगे। कोई नुकसान नहीं है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वो भी नहीं नहीं पहुंचा पाएंगे। आप बल्कि उन पर हावी रहेंगे। सब बढ़िया है लेकिन डिस्टर्ब रहेंगे। प्रेम और व्यवसाय के मामले में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-मन भावुक बना रहेगा। भावुकता में यदि कोई निर्णय लेते हैं तो यह आपके लिए उचित नहीं होगा। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। ब्लडप्रेशर अनियमित हो सकता है लेकिन कंट्रोल में रहेगा। व्यापार सही है, प्रेम भी सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। अपनों के साथ की वजह से और एक सार्थक उर्जा की वजह से आप कार्यों को निरंतर करते रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम भी ठीक है। व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपनों से न उलझें, निवेश से बचें। बाकी आप अच्छे चल रहे हैं। प्रेम, व्यापार सब बढ़िया है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पीली वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
धनु-सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। व्यवसाय की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम मध्यम रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मकर-किसी बात को लेकर, खर्च को लेकर, अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम अच्छी स्थिति में है। व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। कोई समस्या की बात नहीं है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करें। अच्छा रहेगा।
कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब बढ़िया दिख रहा है। आने वाले दिनों में और बढ़िया होगा। पीली वस्तु का दान करें। कोई भी हरी वस्तु अपने पास रखें। अच्छा होगा।
मीन-राजसत्ता पक्ष से लाभ होगा। व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन प्रेम, व्यापार निरंतर अच्छी स्थिति में जा रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।