सुलतानपुर। राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्था के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र और वेतन पर्ची लगाकर एसबीआई बैंक से 6.40 करोड़ रुपये का एक्सप्रेस क्रेडिट लोन लेने के आरोप वाले मामले में बुधवार को एडीजे प्रथम की अदालत में अहम सुनवाई हुई।

संस्था के प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद शुक्ला की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज संध्या चौधरी की अदालत ने आदेश सुरक्षित कर लिया है। बृहस्पतिवार को अदालत का आदेश आने की बात कही गई है।

बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी के डर का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत मांगी, जबकि अभियोजन पक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत खारिज करने की मांग की। अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित राजीव गांधी पॉलिटेक्निक के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर गत 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *