सुल्तानपुर एक्सप्रेस न्यूज़ सुल्तानपुर के दरियापुर उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा कर्मी पर अवर अभियंता (जेई) के फर्जी हस्ताक्षर कर ड्यूटी चार्ट जारी करने का गंभीर आरोप लगा है। दुर्गापूजा के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और लाइनों के रखरखाव के लिए जारी किया गया यह ड्यूटी चार्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया है। 30 अगस्त को जारी हुआ था पत्र जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को जारी इस पत्र की प्रतिलिपि अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को भी भेजी गई थी। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने पत्र पर किए गए हस्ताक्षरों की सत्यता की जांच किए बिना ही उसे आगे बढ़ा दिया। अब ड्यूटी चार्ट पर जेई के हस्ताक्षर फर्जी होने के आरोप सामने आने के बाद पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन पालियों में बांटी गई थी ड्यूटी ड्यूटी चार्ट के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती तीन पालियों में की गई थी: पहली पाली: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तकइसमें देवराज, जितिन पटेल, मो. सिद्दीकी और शैलेन्द्र को शहरी क्षेत्र की बिजली लाइनों के रखरखाव, मेंटेनेंस और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी पाली: शाम 4 बजे से रात 12 बजे तकइसमें राम चन्दर, राम सुख, दुर्गेश यादव और उमेश कुमार को तैनात किया गया था। तीसरी पाली: रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तकइसमें मो. दानिस, हृदय राम, दयानन्द यादव, मो. एकलाक और राम सिंघासन वर्मा की ड्यूटी लगाई गई थी। राजस्व वसूली और ग्रामीण फीडर की जिम्मेदारी भी चार्ट में संविदा कर्मियों को ग्रामीण फीडर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण करने, बिजली लाइनों का रखरखाव करने और राजस्व वसूली की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। जेई के फर्जी हस्ताक्षर के आरोप के बाद अब यह मामला बिजली विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल पत्र की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। Post navigation अमहट मंडी सुल्तानपुर में आधुनिक शौचालय बदहाल, गंदगी और लाइट की कमी से परेशान किसान व व्यापारी सोशल संकल्प फाउंडेशन ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया बाल दिवस, उपहार पाकर खिल उठे नन्हे चेहरे