सुल्तानपुर। बाल दिवस के खास मौके पर सोशल संकल्प फाउंडेशन ने पुलिस लाइन परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ खुशियां बांटीं। संस्था की पूरी टीम ने नन्हे बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ बाल दिवस का जश्न मनाया और शिक्षा के प्रति उन्हें प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़े सपने देखने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों को मिले ढेरों उपहार

इस अवसर पर सोशल संकल्प फाउंडेशन की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए। उपहारों में स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, नोटबुक, स्टेशनरी सामग्री और खिलौने शामिल रहे। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह कार्यक्रम संस्था के शिक्षा एवं जागरूकता अभियान ‘मिशन ज्ञान संकल्प’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में संस्था के कर्ताधर्ता वक़ास वारसी के साथ अलाउद्दीन, तनप्रीत, दीपक, विशाल, संस्कृति, अदिति एवं आकृति सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। सोशल संकल्प फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *