सुल्तानपुर एक्सप्रेस न्यूज़सुल्तानपुर डेस्क | संवाददाता – सर्वेश श्रीवास्तव सुल्तानपुर। UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की सुगबुगाहट को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गोलाघाट स्थित जनमोर्चा कार्यालय में हुई बैठक में सपा ने इसे आम आदमी और छोटे व्यापारी विरोधी बताया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एवं बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा – “पहले तो सरकार ने कैशलेस-डिजिटल इंडिया के नाम पर गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को UPI की आदत डलवाई, और अब उसी पर शुल्क लगाकर आम आदमी की जेब पर बोझ डालने की तैयारी है।” बिसेन ने कहा कि आज सब्जी वाले से लेकर चाय की दुकान तक हर जगह UPI चलता है। किसान, पिछड़े, वंचित और छोटे व्यापारी ही इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज सीधे छोटे कारोबार पर हमला है। सरकार भटका रही है ध्यान – बिसेनबिसेन ने कहा कि सरकार मूल मुद्दों – महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए UPI शुल्क और UCC जैसे नए-नए मुद्दे ला रही है। सरकार को साफ करना चाहिए कि इस नई व्यवस्था का असर छोटे और मझौले दुकानदारों पर कितना पड़ेगा। क्या है सरकार का पक्ष?हालांकि केंद्र सरकार ने 15 सितंबर 2026 को ही साफ कर दिया है कि UPI से भुगतान करने वाले आम ग्राहक से कोई MDR नहीं लिया जाएगा। 2000 रुपये तक का सारा व्यापारी भुगतान फ्री रहेगा सभी Person-to-Person लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे 2000 से ऊपर के कुछ व्यापारी लेनदेन पर 0.4% MDR लगेगा, जो बैंकों के बीच बंटेगा, ग्राहक पर नहीं डाला जाएगा। बैठक में सपाइयों का जमावड़ाइस दौरान हाजी निसार अहमद गुड्डू, हाजी हारून, सुरेश गौतम, प्रदीप यादव, जीशान अहमद, सुरेंद्र यादव, सुलतान खान, मोनू मौलवी, तौफीक खान, राजेंद्र यादव समेत दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे। बिसेन की मांग – डिजिटल व्यवस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए और ये सुनिश्चित होना चाहिए कि छोटे दुकानदार पर एक रुपये का भी अतिरिक्त बोझ न पड़े। रिपोर्ट :-सर्वेश कुमार श्रीवास्तवसुल्तानपुर एक्सप्रेस Post navigation बजरंगी के फैसले से पूजा समितियों में खुशी की लहर, बोले – कमरे में नहीं, सबकी सहभागिता से तय हो नेतृत्व