सूल्तानपुर एक्सप्रेस। सुल्तानपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट! अवैध वसूली की तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी ट्रैफिक सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। खबर चलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया था। एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच के आदेश दिए थे। वर्दी में वसूली पड़ी महंगी सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में ट्रैफिक सिपाही खुलेआम रुपयों का लेन-देन करता नजर आ रहा था। जनता में इसको लेकर भारी नाराजगी थी। सुल्तानपुर एक्सप्रेस द्वारा खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सिपाही पर गाज गिरा दी। PRD जवान भी नप गया इस वसूली के खेल में सिपाही के साथ शामिल PRD जवान पर भी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। उस पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। इस एक्शन के बाद वसूली में लिप्त कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की वसूली और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट: शिवकुमार यादव, संपादक – सुल्तानपुर एक्सप्रेस Post navigation “देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान” – सुल्तानपुर में 15 साल से नरक में जीने को मजबूर 50 परिवार, टूटी नाली और कीचड़ में डूबा सिसोदिया नगर आवारा कुत्तों का आतंक… श्याम नगर में बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, दो बच्चों को काट चुके हैं कुत्ते