​लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए गए एक पोस्ट और तस्वीर ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बीजेपी द्वारा साझा की गई इस विवादास्पद तस्वीर और उसके साथ लिखे गए कैप्शन—”कुछ बोलेंगे तो विवाद हो जाएगा “—को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

​तस्वीर के जरिए सियासी तंज:

सामने आई इस तस्वीर में दो अलग-अलग हिस्सों (“बाहर” और “अंदर”) के जरिए राजनीतिक पाखंड और प्राथमिकताओं पर तंज कसा गया है। तस्वीर के एक हिस्से में नेताजी मीडिया के सामने भगवा वस्त्र और धार्मिक प्रतीकों के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे हिस्से में परदे के पीछे की स्थिति को दर्शाते हुए तीखा कटाक्ष किया गया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर डिबेट तेज हो गई है और विरोधी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *