सुलतानपुर। कुड़वार नाका ओवरब्रिज के पास पैदल यात्रियों के लिए बनी सरकारी पटरी पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि यहाँ स्थित भगत हॉस्पिटल द्वारा फुटपाथ पर ही निर्माण कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर कब्जे के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। तस्वीरों में भी साफ दिख रहा है कि पटरी का बड़ा हिस्सा दुकानों और निर्माण से घिरा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं?इस पूरे मामले की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी (SDM) सदर, सुलतानपुर को दी जा चुकी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी न मौके पर लेखपाल/कानूनगो द्वारा पैमाइश की गई, न PWD से सड़क की सीमा की जांच कराई गई। प्रशासन से 4 बड़े सवाल –1. क्या सरकारी फुटपाथ की जमीन का सीमांकन होगा?2. क्या राजस्व और PWD अभिलेखों से सच्चाई सामने लाई जाएगी?3. आम आदमी के ठेले पर तुरंत कार्रवाई, तो रसूखदार प्रतिष्ठान पर मेहरबानी क्यों?4. आखिर SDM सदर कब तक इस मामले में चुप रहेंगे? जनता अब पूछ रही है कि क्या कानून सबके लिए बराबर है? अगर यह अतिक्रमण साबित होता है तो यह सीधे-सीधे आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है। सुलतानपुर एक्सप्रेस प्रशासन से मांग करता है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल पैमाइश कराई जाए और यदि कब्जा अवैध पाया जाए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट: संदीप गुप्ताब्यूरो चीफ, सुलतानपुर एक्सप्रेस Post navigation 🚨 बड़ी खबर: सुल्तानपुर में यूट्यूबर संजय यदुवंशी समेत 20 पर FIR की मांग! महापुरुषों की मूर्ति अपमान का आरोप