सुल्तानपुर (दूबेपुर, भदैया): ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं एवं संगिनी बहनों ने अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता यादव के आह्वान पर सैकड़ों आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हसनपुर, दूबेपुर व भदैया (सुल्तानपुर) के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और 7-सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन महाधरने पर जाने की अंतिम चेतावनी दी है।

आशा कार्यकर्ताओं की 7 प्रमुख मांगें:

  1. समस्त आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए
  2. प्रतिमाह ₹18,000/- का निश्चित मानदेय
  3. संगिनी को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी एवं ₹21,000/- मानदेय
  4. सभी आशाओं को ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा
  5. मृतक आशा के आश्रितों को अनुकंपा पर स्थायी नौकरी
  6. आशा परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ
  7. ANM प्रशिक्षण में 100% सीधे प्रवेश

संघ की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम लता यादव ने जनपद की समस्त आशा बहुओं एवं संगिनी बहनों से एकजुट होकर कल सुबह 10 बजे तक लखनऊ के इको गार्डन पहुंचने की पुरजोर अपील की है।
उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव की पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। ज्ञापन को सौंपते समय
अध्यक्ष कुसुम लता यादव, नीलम सिंह, प्रीती सिंह, इरावती, गेंदा वती,तारा मौर्या सावित्री, किरण दुबे शीला श्रीवास्तव गीता यादव देवमाती यादव आशा माधुरी सिंह मधु बबीता शुक्ला चित्रलेखा मंजूषा सीता कंचन पूनम श्रीवास्तव मंजुला वर्मा कौशल्या गंगोत्री मधु सिंह,रेखा सिंह नीलम भारती, रंजन मिश्रा राजकुमारी कुमारी यादव सुमित्रा श्रीवास्तव आशा गुप्ता नीलम,प्रभादेवी,रीना तिवारी,सरिता वर्मा,आदि सैकड़ो आशा व संगिनी बहाने मौजूद रही

रिपोर्ट:-
शिवकुमार यादव
“संपादक”
“सुल्तानपुर एक्सप्रेस”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed