सुल्तानपुर। युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने व्यापारियों और आमजन के बीच पहुंचकर मुलाकात की। संयुक्त व्यापारी सुरक्षा उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सागर के नेतृत्व में हुए इस नगर भ्रमण के दौरान पुलकित सिंह ने कई प्रतिष्ठित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

शोकाकुल परिवारों को दी श्रद्धांजलि
नगर भ्रमण के दौरान पुलकित सिंह सबसे पहले टिंकू बरनवाल (गोपाल हींग) के आवास पहुंचे, जहां उनके पिता की तेरहवीं में शामिल होकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान आयुष सागर, हिमांशु केसरवानी, हरजीत सिंह और सौरभ श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।

व्यापारियों से मुलाकात, विकास कार्यों की दी जानकारी
इसके बाद पुलकित सिंह ने सवेरा होटल के श्याम पोपटानी, बग्गा ऑटोमोबाइल्स के सरदार गगन सिंह, माया लेडीज सूट शॉप के मनोज गुप्ता एवं सतीश गुप्ता, साड़ी सम्राट के उत्तम प्रीत सिंह, सेलेक्शन प्वाइंट के बन्दिश अग्रहरि, परिवार ड्रेसेस के बलविंदर सिंह सहित संदीप कसौधन, अंकित कसौधन, ओमप्रकाश कसौधन, विनोद कसौधन और राधेश्याम कसौधन समेत तमाम व्यापारियों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अपने पिता सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी रखी। व्यापारियों द्वारा समस्याएं बताए जाने पर पुलकित सिंह ने विधायक विनोद सिंह के माध्यम से उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।

टीकर और अलहदादपुर में भी पहुंचे पुलकित सिंह
नगर भ्रमण के बाद पुलकित सिंह टीकर गांव पहुंचे, जहां जिला पंचायत सदस्य ज्ञानमती की तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, टीकर ग्राम प्रधान धर्मेश मिश्रा, देवी प्रसाद पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसके उपरांत उन्होंने ग्राम अलहदादपुर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष विनय शुक्ला का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, रवि शुक्ला एवं अमित कुमार तिवारी के प्लांट पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सुल्तानपुर एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *