सुल्तानपुर। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) जिला कमेटी अमेठी के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप यादव ‘जनवादी’ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसील जयसिंहपुर के राजस्व ग्राम हपात नगर में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ दिया गया है। गाटा संख्या 769 पर अतिक्रमण का आरोपHSRA ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ग्राम हपात नगर के गाटा संख्या 769, रकबा 0.0510 पर कुछ लोगों द्वारा कमरे बनाकर और सरिया रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में भानू प्रताप द्वारा पूर्व में शिकायत संख्या 4101792600355 भी दर्ज कराई जा चुकी है। HSRA की तीन बड़ी मांगें कब्जा मुक्ति और बुलडोजर कार्रवाई: संगठन ने मांग की है कि गाटा संख्या 769 पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाकर ग्राम समाज की भूमि को जनहित में कब्जा मुक्त कराया जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। राजस्व कर्मियों की जांच: शिकायत पर ढिलाई और उच्च न्यायालय के आदेशों की कथित अवहेलना करने वाले राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाए। अवैध खनन पर FIR: HSRA ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। 20 नवंबर को आंदोलन की चेतावनीसंगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तीनों मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो 20 नवंबर को उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुल्तानपुर एक्सप्रेस न्यूज़ Post navigation मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से मचा हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोकी गई उड़ान सुल्तानपुर: व्यापारियों के बीच पहुंचे युवा भाजपा नेता पुलकित सिंह, जाना हालचाल, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा*