0 1 min 4 mths

कांग्रेस ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर काटा केक वृद्धा आश्रम पहुंचकर मिष्ठान किया वितरण

सुल्तानपुर – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केक काटकर एवं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। तत्पश्चात भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता शहर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां लोगों को फल एवं मिष्ठान वितरण कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लंबी उम्र एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की। वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, नफीस फारुकी, तेज बहादुर पाठक, ओपी चौधरी समेत सभी लोगो ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हम सब की प्रिय नेता हैं जिन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को बुलंद कर देश व प्रदेश की बेटियों व महिलाओं को सशक्त बनाया। वहीं उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से देश व प्रदेश तंग है, देश में महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देकर देश की बेटियों के साथ उत्पीड़न कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद के क्षेत्र में गैंगरेप जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले भाजपा से जुड़े नेता है।

2 महीने से अधिक का समय बीत गया लेकिन इन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा महिलाओं पर उत्पीड़न हुआ है देशभर में गुंडे व माफियाओं का राज है। फर्जी एनकाउंटर समेत महिला उत्पीड़न रोकने में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार रोकने में पूरी तरह से नाकाम है, इनकी जन्म विरोधी नीतियों को उजागर करने वाले विपक्ष के नेताओं पर इनकम टैक्स, सीबीआई,

ईडी जैसी एजेंसियों को इस्तेमाल कर उन्हें डरा धमका कर जेल भेज दिया जाता है। लेकिन अब देश की जनता इनकी जन विरोधी नीतियों को समझ चुकी है आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देकर इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर फिरोज अहमद खान योगेश सिंह मिर्जा अकरम बेग राहुल त्रिपाठी सुब्रत सिंह सनी कमर खान पवन मित्र नन्हे पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा अमोल बाजपेई सुरेंद्र शुक्ला हौशिला भीम निकलेश सरोज राम कुमारी मीनू यादव रेनू चौहान विजयपाल मनमुन आलम आवेश अहमद शाहबाज जनार्दन शुक्ला ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला धर्मराज मिश्र प्रदीप सिंह ओमप्रकाश दुबे देवेंद्र तिवारी बलराम तिवारी राहुल मिश्रा शीतल साहू आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *