//सुल्तानपुर// पोस्टमार्टम हाउस के पास कटावां मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से बन रही नई सड़क का काम शुरू होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नई सड़क में पुरानी डामर लगी उखड़ी गिट्टी को ही नई बड़ी गिट्टी के साथ मिलाकर बिछाया जा रहा है। सामने आए वीडियो में सड़क पर बिछाई गई सामग्री में पुरानी काली डामर वाली गिट्टी और सफेद बड़ी गिट्टी मिली हुई दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि सड़क से ठेला तक निकालना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का सवाल है— “अगर नई सड़क के लिए पूरा बजट मिला है, तो पुराना माल क्यों मिलाया जा रहा है? ऐसे में तो यह सड़क एक बरसात भी नहीं टिक पाएगी और उखड़ जाएगी।” क्या कहते हैं निर्माण के नियम? नई सड़क बनाने से पहले पुरानी खराब परत को हटाया जाता है, उसी में मिलाकर दोबारा नहीं बिछाया जाता। सरकारी एस्टीमेट में हमेशा नई, साफ और तय मानक की गिट्टी का प्रावधान होता है। पुरानी डामर लगी गिट्टी मिलाने से बिटुमिन की पकड़ कमजोर होती है और सड़क जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। काम शुरू होने से पहले मौके पर सूचना बोर्ड (जिसमें लागत, लंबाई, कार्यदायी संस्था और समय-सीमा का विवरण हो) लगाना भी आवश्यक माना जाता है। लोगों की प्रमुख मांगें: सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रहे मैटेरियल का सैंपल लेकर लैब जांच कराई जाए। निर्माण कार्य से जुड़ा एस्टीमेट सार्वजनिक किया जाए। जांच पूरी होने तक सड़क निर्माण का काम रोका जाए। लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। #Sultanpur #सुल्तानपुर #UPNews #सड़कनिर्माण #PWD #LocalNews #जनताकीआवाज़ Post navigation सुल्तानपुर में टीएचआर प्लांट संचालित करने वाली महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें, भुगतान में देरी और बकाया राशि को लेकर जिलाधिकारी से लगाई गुहार