लारेंस गैंग में पहली बार लड़कियों का कनेक्शन भी आया सामने नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं राधा और बबीता और दो पुरुष कुणाल और सुमित शामिल हैं। ये लोग शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाले मॉड्यूल से जुड़े थे। गिरफ्तार आरोपी कुणाल (21 वर्ष) और सुमित (19 वर्ष) हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं जबकि राधा (23 वर्ष) सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और बबीता (23 वर्ष) आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार कुणाल और सुमित ने हथियार का इंतजाम किया था, जिसे राधा और बबीता मुंबई के दादर में शूटर्स तक लेकर पहुंची थीं। कुणाल अमेरिका में बैठे अनिल पंडित के संपर्क में था, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने पहले अभिनेता सलमान खान के घर की भी रेकी की थी। दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है, जिन्हें अदालत से 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। Post navigation 🔥 बड़ी खबर: आशा बहुओं का फिर बजेगा आंदोलन का बिगुल! लखनऊ इको गार्डन में कल दूसरी बार महाधरना