अमेठी / हिसार। कहते हैं शादी की डोली खुशियां लेकर आती है, लेकिन हरियाणा से ब्याह कर लाई गई एक दुल्हन के लिए उसकी पहली रात काल बन गई। वो ससुराल पहुंची ही थी कि यूपी पुलिस उसके दरवाजे पर यमराज बनकर खड़ी थी। अमेठी पुलिस के इस हैवानियत भरे कारनामे ने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। शादी के 1 घंटे बाद ही घर में घुसी अमेठी पुलिस! हरियाणा के हिसार निवासी विकलांग युवक रमेश कुमार ने 23 सितंबर 2026 को पंचकूला के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में किरण पाल से शादी की। नई दुल्हन अपनी 8 महीने की बच्ची को गोद में लेकर हंसते-खुशी ससुराल पहुंची ही थी कि महज 1 घंटे बाद ही खाकी का कहर टूट पड़ा। आरोप है कि अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के SI अनिल मिश्रा, कांस्टेबल ऋषि यादव और अन्य सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वारंट के, बिना हरियाणा पुलिस को सूचना दिए घर में धावा बोल दिया। बिना वारंट के घसीटा, गाड़ी में ठूंसकर लाए अमेठी! पुलिस ने दूल्हे, नई नवेली दुल्हन किरण, उसकी 8 माह की दूधमुंही बच्ची और रिश्तेदारों कुसुम, अस्मिता, कृष्ण और ओम प्रकाश लांबा को घर से घसीटते हुए गाड़ी में ठूंस दिया और 24 सितंबर को सीधे 600 KM दूर अमेठी के पीपरपुर थाने ले आए। यह सरासर अवैध गिरफ्तारी और दूसरे राज्य में घुसपैठ है। खौफनाक आरोप – पानी तक नहीं दिया, फर्जी एनकाउंटर की धमकी! पीड़ित परिवार ने SP अमेठी को दिए शिकायती पत्र और शपथ पत्र में जो लिखा है वो रूह कंपा देने वाला है – 1. भूखा-प्यासा रखा: महिला, बच्ची और परिवार को थाने की बैरक में बिना खाना-पानी के बंद रखा गया।2. पेशाब तक नहीं जाने दिया: जब शौचालय जाने की गुहार लगाई तो गाली-गलौज कर फर्जी एनकाउंटर में उड़ा देने की धमकी दी गई। मजबूरन महिलाओं को अपने कपड़ों में ही पेशाब करना पड़ा।3. कोरे कागज पर साइन: डरा धमकाकर कई सादे कागजों पर जबरन दस्तखत करा लिए गए।4. वसूली का खेल: इसके पीछे मोटी रकम वसूलने की साजिश का भी आरोप है। पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार इस अमानवीय अत्याचार के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अमेठी से दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। सबसे बड़ा सवाल – क्या एक नई नवेली दुल्हन और 8 माह की बच्ची इतनी खतरनाक थी कि उसे बिना महिला पुलिस के, बिना वारंट के दूसरे राज्य से उठाना पड़ा? क्या पीपरपुर पुलिस अमेठी में कानून नहीं, गुंडाराज चला रही है? इस मामले में SP अमेठी क्या एक्शन लेते हैं, इस पर सुल्तानपुर एक्सप्रेस की नजर बनी रहेगी। Post navigation सुल्तानपुर में राजस्व विभाग का महाफर्जीवाड़ा! खाली सरकारी जमीन पर कागजों में बना दिया ‘पक्का मकान’, ADM के आदेश पर SDM की कुंडली मारकर बैठे सुल्तानपुर में मौत को खुला न्योता! कुड़वार रोड पर ‘मौत का गड्ढा’, जीडी गोयनका स्कूल के मासूमों की जिंदगी दांव पर, PWD बेखबर!