लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में एक बार फिर आशा बहू और संगिनी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के 75 जिलों से हजारों की संख्या में पहुंची आशा बहुओं ने अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले धरने के बाद मिले केवल मौखिक आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए इस बार बिना लिखित आदेश के आंदोलन खत्म नहीं होगा। क्या हैं मुख्य मांगें?धरने में शामिल पदाधिकारियों के अनुसार उनकी प्रमुख मांगें मानदेय बढ़ोतरी, स्थायी नियुक्ति, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और कार्य के दौरान सुरक्षा भत्ता को लेकर हैं। धरने के दौरान हंगामा, एक आशा की तबीयत बिगड़ीइसी बीच धरना स्थल से एक चिंताजनक खबर आई। प्रदर्शन के दौरान एक आशा कार्यकर्ता अचानक बेहोश हो गईं। साथी आशाओं ने माइक से मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची, बाद में साथियों ने पानी छिड़ककर होश में लाया। हालांकि इस घटना पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रशासन पर नजरफिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अब सवाल है कि क्या सरकार बातचीत के लिए टीम भेजेगी? सुल्तानपुर एक्सप्रेस इस आंदोलन पर लगातार नजर बनाए हुए है। डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट धरना स्थल से प्राप्त जानकारी और प्रदर्शनकारियों के बयानों पर आधारित है। तबीयत बिगड़ने वाली घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए प्रशासनिक पक्ष आना बाकी है रिपोर्ट:- सर्वेश श्रीवास्तव जिला संवाददाता लखनऊ सुल्तानपुर एक्सप्रेस Post navigation अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां