सुल्तानपुर। जनपद की किसान राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय भारतीय किसान यूनियन ज्वाला ने सुल्तानपुर के जुझारू किसान नेता संतोष कुमार मिश्र पर बड़ा दांव खेला है। संस्थापक संरक्षक शैलेंद्र शुक्ल ने ग्राम सूदापुर, लोहरामऊ निवासी संतोष कुमार मिश्र को संगठन का प्रान्तीय महासचिव नियुक्त कर किसान आंदोलन को नई धार दे दी है।

किसानों की आवाज बनेंगे संतोष मिश्र

मनोनयन पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संतोष मिश्र अब प्रदेश भर के किसानों और मजदूरों की संवैधानिक मांगों को शासन-प्रशासन तक पुरजोर तरीके से उठाएंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण कराएंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिलाध्यक्षों और सदस्यों की नई नियुक्तियों से संगठन और मजबूत होगा।

प्रशासन को भेजी गई सूचना

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला सूचना अधिकारी सुल्तानपुर को भी आधिकारिक रूप से दे दी गई है, जिससे संगठन के तेवर साफ जाहिर हो रहे हैं कि अब किसानों के मुद्दों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संगठन के संस्थापक शैलेंद्र शुक्ल ने कहा कि संतोष मिश्र के अनुभव और संघर्षों का लाभ सीधे तौर पर अन्नदाताओं को मिलेगा।

रिपोर्ट :-शिवकुमार यादव “संपादक” सुल्तानपुर एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *