सुल्तानपुर (यूपी)। महानवमी के पावन पर्व पर जनपद सुल्तानपुर में भक्ति, आस्था और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया द्वारा तहसील परिसर में विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन से हुई। एसडीएम सदर ने स्वयं कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रशासन के साथ सामाजिक दायित्व भी जरूरी कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर एक्सप्रेस से बातचीत में एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने समस्त जनपदवासियों को महानवमी एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सनातन परंपरा में कन्या पूजन और नर-सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा माना गया है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। गरिमामयी मौजूदगी इस अवसर पर तहसीलदार अभिनव सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, विशाल सिंह, प्रभात पांडे, मालबाबू संतोष श्रीवास्तव, आरआरके जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक भृगुदेव तिवारी, रामपाल मिश्रा सहित राजस्व एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। वहीं मीडिया व प्रबुद्ध वर्ग से सुल्तानपुर एक्सप्रेस के संपादक शिवकुमार यादव, शिवसागर विश्वकर्मा, विपुल सिंह, हंसराज चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद के साथ-साथ सुदृढ़ और अनुशासित व्यवस्था की भी सराहना की। Post navigation 🔴 बड़ी खबर: आर-पार के मूड में आशा बहुएं और संगिनियां! लखनऊ इको गार्डन के बाद अब CHC-PHC पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान