सुल्तानपुर एक्सप्रेस।।

सुल्तानपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत 4,000 आयुष डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (उ.प्र.) ने मानदेय में भारी विसंगति को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

संगठन की मुख्य मांगें:

1. मानदेय की बड़ी विसंगति खत्म हो: वर्ष 2009-11 में MBBS और आयुष दोनों डॉक्टरों का मानदेय ₹24,000 समान था। आज MBBS डॉक्टरों का बेसिक मानदेय बढ़कर ₹1,00,000 महीना हो गया है, जबकि आयुष डॉक्टरों का मानदेय मात्र ₹32,000 पर अटका हुआ है। संगठन ने “समान कार्य के लिए समान मानदेय” लागू करने की मांग की है।

2. 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम: एसोसिएशन ने 20 सितंबर 2026 तक सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

3. 21 सितंबर को महाआंदोलन: मांग पूरी न होने पर 21 सितंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से प्रदेशभर के आयुष चिकित्सक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) के आवास के बाहर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

संगठन: आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (उ.प्र.) (पंजी. संख्या: BLA/06891/2018-2019)
पदाधिकारी: डॉ. रामसुरेश राय (अध्यक्ष), डॉ. अनिल गुप्ता (सचिव/महामंत्री), डॉ. कन्हैया लाल ओझा (कोषाध्यक्ष)

जनपद सुलतानपुर से समर्थन देने वाले: भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रेमचंद श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव “संपादक” (सुल्तानपुर एक्सप्रेस), डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. इन्द्रेश, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. तारिक खान, डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला, डॉ. शबाना परवीन, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. रमेन्द्र गंगवार, डॉ. अमित मौर्य, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. सन्तराम, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. शिवम् गुप्ता, डॉ. देवेश तिवारी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. के.एस. तिवारी मेडिकल ऑफिसर दुबेपुर आदि चिकित्सक व भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- शिवकुमार यादव, संपादक, सुल्तानपुर एक्सप्रेस न्यूज़
Sultanpur Express News: Follow the Sultanpur Express News Official channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbDeo0E6LwHkQX6Yx60h
Sultanpur Express News: https://youtu.be/297haLOcjFk?si=nM4irWINdYV2jTIJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *