प्रयागराज। यूपी की प्रयागराज पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। यहाँ नैनी में तैनात तीन चौकी इंचार्जों ने एक बेकसूर युवक को न सिर्फ झूठे केस में फंसा दिया, बल्कि उसकी शादी के लिए लाई गई लाखों की रकम भी हजम कर ली। मामला कोर्ट में पहुंचा तो जज साहब ने पुलिस की थ्योरी की धज्जियां उड़ा दीं और अब तीनों दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले विपिन कुमार पाठक की अगले महीने नवंबर में शादी है। अपनी शादी की शॉपिंग के लिए वो अपने दोस्त आकाश सिंह के साथ 15 अक्टूबर को प्रयागराज आए थे।

पीड़ितों के मुताबिक, नैनी इलाके में पुलिस ने उनकी कार रोकी। तलाशी में कार से 6 लाख 55 हजार रुपए मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि ये पैसे बहन और अपनी शादी की खरीदारी के लिए लाए हैं। लेकिन इतनी बड़ी रकम देखकर दरोगाओं की नीयत बिगड़ गई।

यहाँ से शुरू हुआ फर्जीवाड़े का खेल
पुलिस ने दोनों दोस्तों को नशे की पुड़िया बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन पर NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट लगा दिया। पुलिस ने दावा किया कि उनके पास से 40 पुड़िया स्मैक, तमंचा, पिस्टल, कारतूस और मोबाइल मिले हैं।

लेकिन खेल यहीं से शुरू हुआ – गिरफ्तारी के वक्त 6.55 लाख रुपए बरामद होने की बात कही गई, लेकिन जब मुकदमा लिखा गया तो कागज पर सिर्फ 87,500 रुपए दिखाए गए। बाकी के 5 लाख से ज्यादा रुपए कहाँ गए, इसका कोई हिसाब नहीं।

कोर्ट में खुली पोल
जब पुलिस दोनों को कोर्ट में लेकर पहुंची तो जज साहब ने बरामद हथियारों को देखा। हथियार जंग लगे हुए थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। तलाशी और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया पर ही कोर्ट ने सवाल खड़ा कर दिया।

कोर्ट ने कहा – गिरफ्तारी का तरीका और सबूत दोनों संदिग्ध हैं। पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज कर दी और दोनों युवकों को जेल भेजने से इंकार करते हुए पुलिस की भूमिका की जांच का आदेश दे दिया।

ऑडियो ने फंसा दिया
विभागीय जांच चल ही रही थी कि आरोपी दरोगाओं ने अपने बचाव के लिए पीड़ित आकाश पाठक से संपर्क किया और पैसे वापस करने की बात कही। इस पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड हो गया और सीधे सीनियर अफसरों तक पहुंच गया।

इसके बाद CP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने सख्त एक्शन लेते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया।

सस्पेंड होने वाले दरोगा:

  1. विक्की गुप्ता – अरैल चौकी इंचार्ज
  2. रामानंद विश्वकर्मा – कांशीराम चौकी इंचार्ज
  3. नीलेश कुमार – कारागार चौकी इंचार्ज

सुल्तानपुर एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed