सुल्तानपुर।जनपद की सदर तहसील में सरकारी व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि मालबाबू के पटल का कामकाज उनकी अनुपस्थिति में भी चल रहा है और इस काम में एक बाहरी व्यक्ति के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक मालबाबू संतोष श्रीवास्तव छुट्टी पर बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद उनके पटल से जुड़ा काम ठप होने के बजाय चलता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है:क्या सरकारी पटल, सरकारी फाइलें और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी बाहरी व्यक्ति के हाथ में जा सकते हैं? क्या इसके लिए कोई अधिकृत अनुमति है? विभागीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति मालबाबू का करीबी बताया जाता है और बीते कुछ समय से तहसील परिसर में सक्रिय दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चर्चा इस बात को लेकर भी है कि तहसील परिसर में ही उप जिलाधिकारी का आवास है और तहसीलदार भी व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारी हैं। ऐसे में अगर पटलों पर बाहरी व्यक्ति के काम करने की बात सही है, तो निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब मांग उठ रही है कि जिलाधिकारी सदर तहसील के सभी पटलों का औचक निरीक्षण कराकर मामले की निष्पक्ष जांच कराएं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। नोट: यह खबर सूत्रों से मिली जानकारी और स्थानीय लोगों के आरोपों के आधार पर है। संबंधित पक्ष का जवाब आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Post navigation प्रयागराज में खाकी हुई दागदार! शादी की खरीदारी करने आए युवक को स्मैक तस्कर बना दिया, 6.55 लाख में से 87 हजार दिखाए, कोर्ट में खुली पोल तो 3 दरोगा सस्पेंड