सुल्तानपुर गोसाईगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दिनांक 22 सितम्बर 2026 को गोसाईगंज थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. संजय कुमार उपाध्याय ने अपनी टीम और गोसाईगंज थाने की पुलिस टीम के साथ मिलकर लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. उपाध्याय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “नशे से किसी भी समाज का उत्थान नहीं हो सकता।” उन्होंने नशे से होने वाली शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक हानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया और नशे के समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाया। इस दौरान सभी मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने नशे को लेकर कई सवाल भी पूछे, जिनका आबकारी और पुलिस टीम ने संतोषजनक जवाब दिया। अंत में टीम ने अपील की कि सभी लोग अपने घर के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और इस मुहिम को घर-घर तक पहुंचाएं। रिपोर्ट :- शिवकुमार यादव, संपादक – सुल्तानपुर एक्सप्रेस Post navigation 💥 BREAKING: रावण पर हमले से सुल्तानपुर में भूचाल! कलेक्ट्रेट में गरजे हजारों कार्यकर्ता, बोले – दलितों की आवाज दबाने नहीं देंगे!