सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद सुल्तानपुर की क्षेत्रीय इकाइयों के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन-2026 की तिथियां घोषित हो गई हैं।

जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने शिक्षक भवन, सिरवारा रोड सुल्तानपुर में आयोजित बैठक में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। इस दौरान जिला मंत्री राम आशीष मौर्य भी मौजूद रहे।

शिक्षा उन्नयन गोष्ठी भी होगी आयोजित

जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि त्रैवार्षिक अधिवेशन के साथ-साथ शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और संगठन की आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी।

ब्लॉकवार चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है –

  • 30 सितंबर – धनपतगंज
  • 01 अक्टूबर – बल्दीराय एवं कूरेभार
  • 03 अक्टूबर – अखंडनगर एवं दोस्तपुर
  • 05 अक्टूबर – कादीपुर एवं करौंदीकला
  • 06 अक्टूबर – जयसिंहपुर एवं मोतिगरपुर
  • 07 अक्टूबर – दूबेपुर एवं लम्भुआ
  • 08 अक्टूबर – पीपी कमैचा एवं भदैया
  • 09 अक्टूबर – कुड़वार

संगठन ने सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों और शिक्षकों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *