सुल्तानपुर। श्री गणेश पूजा समिति, सिसोदिया नगर, तिरहुत बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में सहयोग किया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
समिति से जुड़े सत्यनारायण सिंह सिसोदिया, मंगल सिंह सिसोदिया, अरुण मौर्य, रामकरण साहू, बृजेंद्र सिंह, भीम सिंह, जय सिंह, राम सिंह, शिवम सिंह, रवि प्रताप सिंह, अंकुश सिंह, पुष्कर अग्रहरि, सनी सिंह, राम प्रताप सिंह, मोनू उपाध्याय, अग्रहरि इंद्र प्रकाश, अग्रहरि बबलू गुप्ता, दीपू उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य है। विशाल भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की।


रिपोर्ट: शिवकुमार यादव
संपादक — सुल्तानपुर एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *