सीताकुंड घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ASP बृज नारायण सिंह कर रहे फोर्स का नेतृत्व, गोमती मित्र मंडल ने की शांतिपूर्ण विदाई की अपील सुल्तानपुर। जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन का क्रम रविवार रात से ही लगातार जारी है। अंतिम दिन सोमवार सुबह से ही सीताकुंड घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। माँ दुर्गा को विदाई देने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर घाट पर पहुंच रहे हैं। DIG ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अंतिम दिन व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा स्वयं सीताकुंड घाट पहुंचे। उन्होंने घाट पर तैनात पुलिस फोर्स की मुस्तैदी का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को अलर्ट रहने के आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। फिलहाल सीताकुंड घाट पर एएसपी ब्रिज नारायण सिंह स्वयं फोर्स का नेतृत्व कर रहे हैं और पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गोमती मित्र मंडल ने की अपील गोमती मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से कतारबद्ध होकर ही मैया की विदाई करने की अपील की है। यह अपील पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डॉ. सुधाकर सिंह और रुद्र प्रताप सिंह मदन ने संयुक्त रूप से की है। प्रशासन मुस्तैद पुलिस फोर्स के अलावा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) और उनके कर्मी भी घाट पर सफाई और व्यवस्था में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार और राजस्व कर्मी भी घाट पर जमे हुए हैं, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके Post navigation लखनऊ इको गार्डन में आशा बहुओं का महा-धरना शुरू, भूख हड़ताल पर बैठीं, बोलीं- लिखित आश्वासन नहीं तो घर वापसी नहीं सुल्तानपुर पहुंचे रुदल यादव का भाजपा पर हमला जीतने के बाद सुल्तानपुर पहुंचे सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कहा – बनारस में PM के क्षेत्र में भी हारे भाजपाई