सुल्तानपुर पहुंचे प्रो. रुदल यादव का भाजपा पर हमला – बोले, शिक्षकों ने सपा को दिया आशीर्वाद, 2027 में बनेगी सरकार

MLC चुनाव में 5 सीटें जीतने के बाद सुल्तानपुर पहुंचे सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कहा – बनारस में PM के क्षेत्र में भी हारे भाजपाई

सुल्तानपुर। विधान परिषद की 11 शिक्षक-स्नातक सीटों पर समाजवादी पार्टी की 5 सीटें जीतने के बाद समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रुदल यादव गुरुवार को सुल्तानपुर पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यालय पर उन्होंने शिक्षक-स्नातक चुनाव के नतीजों पर खुलकर बात की।

प्रो. यादव ने कहा कि यह जीत इस बात का संकेत है कि भाजपा की नीतियों से शिक्षकों का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। आगरा में आकाश अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक और स्नातक एमएलसी की जीत अखिलेश यादव की सर्वमान्य नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षक हितों के लिए समर्पित रही है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने शिक्षकों की सेवा सुधार और कल्याणकारी योजनाओं में उदारता से काम किया, उन्हीं के आदर्शों पर चलकर अखिलेश यादव भी शिक्षकों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

भाजपा ने किया शिक्षकों का शोषण

भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए प्रो. रुदल यादव बोले – भाजपा ने शिक्षकों का शोषण किया, उनके हितों को इग्नोर किया, उसी आक्रोश की परिणति है ये चुनाव परिणाम। बनारस में पीएम के संसदीय क्षेत्र में भी लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा की जीत हुई है, यही शिक्षकों का सपा के प्रति समर्पण और भाजपा के प्रति आक्रोश को दर्शाता है।

इस दौरान साथ बैठे भावी प्रत्याशी ओम प्रकाश वर्मा ने कहा – पूरे प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग हमारे साथ जुड़ रहा है, ये परिवर्तन का साफ संकेत है, हम 2027 में सरकार बनाने जा रहे हैं। जीते हुए सभी प्रत्याशियों को दिल की गहराई से बधाई।

2027 की तैयारी

इससे पूर्व कार्यालय पर संगठन के संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बैच लगाकर व माल्यार्पण कर प्रो. रुदल यादव का स्वागत किया।

वहीं भावी प्रत्याशी सुल्तानपुर 188 ओम प्रकाश वर्मा ने कहा – अखिलेश यादव का जो निर्देश होगा उस पर काम करेंगे। 188 विधानसभा से वर्ष 2022 में भी टिकट मांगा था, 2024 में लोकसभा के लिए भी बहुत मेहनत की थी। टिकट मिलेगा तो मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *