बल्दीराय, सुल्तानपुर।
वलीपुर चौकी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बघौना नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया।

चौकी इंचार्ज के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे, कांस्टेबल पंकज कुमार और मुलायम सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *