अखिलेश यादव के संदेश के साथ पीडीए समाज को एकजुट करने निकली पदयात्रा,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने, समाजवाद के विचारों को घर-घर स्थापित करने तथा पीडीए समाज के सम्मान, किसानों और बेरोजगारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता माननीय अनूप संडा के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा का चौथे दिन भव्य रूप से शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा दिनांक 28 जनवरी 2026 को ग्राम खेड़ी डोडापुर से सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ शुरू हुई।
पदयात्रा के द्वितीय चरण में समाजवादी कार्यकर्ता विधानसभा 188 के अंतर्गत आने वाले कूड़ेभार और जयसिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 100 किलोमीटर का भ्रमण करेंगे। पदयात्रा के चौथे दिन यात्रा की शुरुआत करते हुए पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में दलितों, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों के साथ उत्पीड़न और अन्याय चरम सीमा पर पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर गरीबों और पीडीए समाज की आवाज को दबाने का काम कर रही है और इस वर्ग को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।
अनूप संडा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पीडीए समाज के अधिकारों, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस वादे को भी दोहराया, जिसमें कहा गया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को ₹40,000 की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान पीडीए समाज ने जिस एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया है, वह ऐतिहासिक है और आने वाले समय में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।
पदयात्रा के दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जनवादी गीतों, नारों और संदेशों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया और अखिलेश यादव के विचारों से लोगों को प्रेरित किया। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
डोडापुर चौराहे पर राम सिंगार पाल बीडीसी, सफात भाई, जगदीश पाल और राजेश वर्मा ने स्वागत किया। कटका सेमरी मोड़ पर दिनेश्वर यादव, कटका बाजार में बदरुद्दीन और राजेंद्र यादव, द्वारिकागंज क्रॉसिंग पर रामजन्म यादव, हिमांशु यादव और कन्हैया यादव ने पदयात्रियों का अभिनंदन किया। आमकोल में दिलशाद प्रधान, बसौढ़ी में पिंटू कसौंधन, टेढ़ूई चौराहे पर सईद अहमद और तेजभान यादव, कस्बा क्षेत्र में बृजेश यादव तथा गोलाघाट मजार गेट पर अब्बास भाई द्वारा पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया।
इसके अलावा दीवानी गेट पर अधिवक्ता गण, पंत स्टेडियम पर आफताब भाई, राहुल चौराहे पर राजू चौधरी और मुजाहिद भाई, ईदगाह पर शम्स भाई, लोलेपुर में शाहिद भाई, पियारपट्टी में मोइद भाई, भुल्की चौराहे पर शमीम भाई, सोहेल और जुनैद मास्टर, भुल्की मार्केट में पप्पू भाई, नग्गन बीडीसी और रिजवान प्रधान द्वारा पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस ऐतिहासिक पदयात्रा में ज्ञान प्रकाश यादव, चंद्र, त्रियुगी यादव, मंसूर अहमद प्रधान, जमीर हाशमी, बृजेश यादव, शकील प्रधान, दिलशाद प्रधान, राजवंत यादव, मंगला निषाद, शिवकुमार यादव, उजैर सिद्दीकी, वकार अहमद, शोएब खान, अंकित प्रधान, जयंत द्विवेदी, सुमित त्रिपाठी, अहमद रज़ा, यूनुस, संतोष यादव, मनमीत यादव, दिग्विजय, पिंटू, सुमित कोरी, दिनेश कोरी, चिराग, सुजैन, मोती लाल तिवारी, आशीष कोरी, इन्द्रप्रसाद यादव, राजू, रुखसार, अशोक वर्मा, डॉक्टर उदयनाथ यादव, बब्बन मास्टर, रामसहाय यादव, दादा यादव (जिला पंचायत सदस्य), बाबूलाल (जिला पंचायत सदस्य), पवन सोनकर, राजबहादुर, डॉक्टर कफील, विवेक निषाद, सूरज यादव, शिवम सांवरिया, हिमांशु, अविरल यादव, सुभाष यादव, अमित यादव, कन्हैया यादव, राजेंद्र वर्मा, गणेश यादव, प्रशांत यादव, लाल बहादुर (जिला पंचायत सदस्य), सौरभ यादव, एडवोकेट महेंद्र कुमार निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
पदयात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अमेठा, चकरपुर, करौंदिया, हरिहरपुर, शिवगढ़, नेवादा, रामापुर और मोलनापुर सहित कई गांवों से सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने कदम से कदम मिलाकर समाजवादी जनजागरण में ऐतिहासिक सहभागिता निभाई। यह पदयात्रा क्षेत्र की राजनीति में एक मजबूत संदेश और नई ऊर्जा का संचार करती नजर आई।
.jpg)
Leave A Comment