• Login / Register
  • National

    यूजीसी के काले कानून के खिलाफ कक्कू पांडेय का बड़ा ऐलान, सैकड़ों समर्थकों के साथ शुरू किया आंदोलन

    यूजीसी के काले कानून के खिलाफ प्रदेश के कद्दावर नेता कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू खुलकर मैदान में उतर आए हैं। नगर क्षेत्र स्थित कक्कू पांडेय के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में “यूजीसी का काला कानून हटाओ अभियान” की शुरुआत की गई।

    इस बैठक को दूबेपुर ब्लॉक प्रमुख वरिष्ठ नेता पंडित राम शब्द मिश्रा, बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश दूबे, राजा तिवारी, पंडित रूपेश शुक्ल, नवल मिश्रा, सुभाष तिवारी एडवोकेट और जनार्दन शुक्ल सहित कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने यूजीसी के नियमों को छात्र और शिक्षक विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

    बैठक में रमेश शर्मा, धर्मराज मिश्र, मनोज शुक्ल समेत दर्जनों नेता और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर यूजीसी के काले कानून के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी और आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

    Leave A Comment