KGMU में 8 मजारों के खुलासे ने खड़ा किया विवाद, हटाने का लगा नोटिस तो भड़के मुस्लिम नेता
लखनऊ का मशहूर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) धर्मांतरण के आरोपों में डॉक्टर की गिरफ्तारी और परिसर से लव जिहाद नेटवर्क के दावों के चलते विवादों में है। अब यहां मजारों को लेकर विवाद हो गया है क्योंकि पता ये चला है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में 8 मजारे हैं। इसके चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 5 मजारों को हटाने का निर्देश दिया है, जिस पर सियासत गरमा गई है।KGMU परिसर में बनी 8 में से 5 मजारें हटाने को लेकर यूनिवर्सिटी ने मजार प्रबंधन ने कहा है कि नोटिस मिलने से 15 दिनों के अंदर परिसर के अंदर का ये अतिक्रमण हटा दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बलपूर्वक हटाया जाएगा, और प्रशासनिक कार्रवाई भी होगी। मजार प्रबंधन समितियों और उनसे जुड़े धार्मिक नेताओं ने इस कदम का विरोध किया है और नोटिस वापस लेने की मांग की है।

Leave A Comment