प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य केरल के दौरे पर हैं। केरल पहुंचने पर उन्होंने तिरुवनंतपुरम में तीन ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ और एक पैसेंजर ट्रेन सहित कुल चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ‘PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ की भी शुरुआत की और कई अहम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तिरुवनंतपुरम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए हाल ही में मेयर चुने गए वी. वी. राजेश को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से केरल के विकास को नई गति मिली है और राज्य में रेल कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम को देश का एक प्रमुख स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में चल रही पहलों का भी जिक्र किया और कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
Leave A Comment