शव रखकर बैठे परिजन, गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग पर अड़े
शव रखकर बैठे परिजन, गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग पर अड़े
अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, गांव में शोक और आक्रोश
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और बच्चों की सुरक्षा की गारंटी मिलने तक अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।
परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और बच्चों के भविष्य को लेकर प्रशासन ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आर्थिक सहायता की भी मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, कोतवाल लंभुआ धीरज कुमार और कोतवाल देहात धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave A Comment